कालाढूंगी में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का भव्य स्वागत

कालाढूंगी में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का भव्य स्वागत

रिपोर्टर : मुस्तज़र फारुकी
स्थान : कालाढूंगी

कालाढूंगी। भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल अपने पद पर नियुक्त होने के बाद प्रथम बार कालाढूंगी पहुंचे, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह में बोलते हुए तरुण बंसल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं का योगदान अमूल्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उनका काम संगठन के ऊपर नजरों में आता है और इसे देखकर ही उन्हें प्रदेश महामंत्री जैसे दायित्व दिए गए।

भाजपा नेता शांति मेहरा ने बंसल को उनके दायित्व पर बधाई दी। समारोह में जिला अध्यक्ष, विधायक बंशीधर भगत, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, कोटाबाग मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, महेश शर्मा, भगवान तिवारी सहित महिला मोर्चा की रेखा गुप्ता और कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तरुण बंसल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनावी वर्ष में संगठन को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है और चुनौतियों को अवसर में बदलकर पार्टी को और ऊँचाई पर ले जाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी के लिए सफलताओं से भरा रहेगा।