रानीखेत में दुर्गा पूजा और रामलीला में कांग्रेस नेता ने ली भागीदारी

रानीखेत में दुर्गा पूजा और रामलीला में कांग्रेस नेता ने ली भागीदारी

रिपोर्ट – संजय जोशी
स्थान – रानीखेत

रानीखेत। शारदीय नवरात्र के अवसर पर रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में मां दुर्गा के पांडालों और रामलीला के मंचों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने गांधी चौक, खनिया, बैंक बिल्डिंग और चौबटिया सहित कई पांडालों में जाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।

गांधी चौक के पांडाल में माता रानी को 56 भोग लगाए गए, जबकि चौबटिया में महा पंच आरती का आयोजन किया गया। पंच आरती का उद्देश्य समस्त क्षेत्र और समस्त विश्व के कल्याण के लिए विशेष पूजा करना है।

करन माहरा ने जैनोली, कुनेलाखेत और खड़ी बाजार रानीखेत में रामलीला में भी शिरकत की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पांडालों में भजन-कीर्तन की धूम और भक्ति का वातावरण देखा गया।