

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
फीड : हल्द्वानी उत्तराखंड


हल्द्वानी। पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठे भूपेंद्र कोरंगा और उनके साथियों को पुलिस ने आज जबरन बुद्ध पार्क से उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और कुछ की कपड़े फाड़ दिए।



उत्तराखंड में पेपर लीक प्रकरण तेजी से सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। कुमाऊं के हल्द्वानी सहित कई जगहों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारी कहते हैं कि अगर घोटाला नहीं हुआ है, तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एसआईटी जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं।



भूपेंद्र कोरंगा के अस्पताल भेजे जाने के बाद तीन और छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अनशन टूटेगा नहीं और मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे एसआईटी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।



इस दौरान सोशल मीडिया और तस्वीरों में देखा गया कि पुलिस

ने महिलाओं के साथ जबरदस्ती की और उनका अपमान किया, जिससे पूरे मामले में नाराजगी और बढ़ गई है।



