

टॉप… हल्द्वानी
रिपोर्ट… ऋषि कपूर


हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कलसिया गधेरे के पास रह रहे करीब 120 परिवारों के सामने बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने इन्हें 15 दिन के भीतर घर खाली करने का नोटिस थमा दिया है।



गरीब और बेबस परिवार मदद के लिए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश के पास पहुंचे। विधायक ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ खड़े हैं और उनका केस कोर्ट में लड़ेंगे।



परिवारों की चिंता यह है कि इतने कम समय में उन्हें कहां जाएं। अब देखना होगा कि 120 परिवारों का यह संघर्ष उन्हें न्याय दिला पाता है या प्रशासन की सख्ती उन्हें बेघर कर देती है।





