रानीखेत में नवंबर में होंगे दो बड़े खेल आयोजन, बड़ी भागीदारी अपेक्षित

रानीखेत में नवंबर में होंगे दो बड़े खेल आयोजन, बड़ी भागीदारी अपेक्षित

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

रानीखेत। माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब रानीखेत आगामी नवंबर में दो बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करने जा रहा है। 8 नवंबर को “नंदा देवी चैलेंज एमटीबी” और 9 नवंबर को “रानीखेत ओपन हाफ मैराथन” का आयोजन होगा।

क्लब अध्यक्ष सुमित गोयल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवन और व्यायाम के महत्व को बढ़ावा देना तथा सभी आयु वर्ग के नागरिकों को साहसिक खेलों का मंच प्रदान करना है। एमटीबी रेस में लगभग 200 और हाफ मैराथन में करीब 700 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है। प्रतियोगिताओं में प्रोफेशनल, नॉन-प्रोफेशनल एथलीट्स और स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे। कुल पुरस्कार राशि चार लाख रुपये रखी गई है।

मुख्य प्रायोजक उत्तराखंड टूरिज़्म बोर्ड हैं, जबकि अशोक हाल गर्ल्स रेसिडेंशियल स्कूल मजखाली और कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर रानीखेत आयोजन में पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। पंजीकरण 30 सितंबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

क्लब सचिव देवांशु साह गंगोला के साथ कोषाध्यक्ष अरविंद साह, उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, संरक्षक अनिल गोयल और अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।