

स्थान : रूडकी
रिपोर्टर : अरशद हुसैन


रुड़की। कलियर विधायक फुरकान अहमद के पुत्र सलमान अहमद ने रुड़की में दर्ज मारपीट के मुकदमे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने वाला युवक आरिफ कादरी धोखेबाज है और उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, साथ ही वह जेल भी जा चुका है।



सलमान अहमद ने रामपुर स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पश्चिमी अंबर तालाब निवासी आरिफ कादरी ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया। उनका आरोप है कि आरिफ सरकारी ठेकों में लोगों को लाभ का लालच देकर पैसे हड़पता है।


सलमान ने बताया कि आरिफ ने उनके जानकार अय्यूब से करीब 30 लाख रुपये का सामान और लेबर लिया था, जिसका भुगतान अब तक नहीं किया।



जब पैसे मांगे गए तो आरिफ ने झूठे मुकदमे के जरिए साजिश रची। अय्यूब ने भी पुष्टि की है कि आरिफ स्वयं कैंप कार्यालय आया था और कोई मारपीट नहीं हुई।


