

रिपोर्टर : सचिन कुमार
स्थान : देहरादून


देहरादून। चारधाम यात्रा में इस साल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 45 लाख पार कर गया है। बारिश से राहत मिलने के बाद यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है।



केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि बारिश के बाद एक बार फिर पवित्र यात्रा की शुरूआत हो चुकी है और प्रतिदिन करीब 10,000 से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आ रहे हैं।



उन्होंने कहा कि कुछ सड़क मार्ग थोड़े टूटी हुई हैं, लेकिन जल्द ही सभी यात्रा मार्ग को सही कर दिया जाएगा।





