

स्थान : हरिद्वार
रिपोर्टर : संजय चौधरी


हरिद्वार। धनौरी स्थित महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस कॉलेज में बुधवार को गुलदार की लगातार दस्तक से स्टाफ में डर का माहौल बन गया।



जंगली जानवर के आने की घटना कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें गेट पर गुलदार की जोरदार टक्कर और पूरे परिसर में उसकी घूमने की फुटेज दिखाई गई।



मौके पर मौजूद चौकीदार ने रूम में जाकर अपनी जान बचाई। कॉलेज प्रबंधक ने वन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।



कॉलेज प्रशासन ने गुलदार को पकड़ने और पिंजरा लगाने की तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो किसी भी जनहानि की जिम्मेदारी विभाग की होगी।



