

स्थान : हरिद्वार
रिपोर्टर : धर्मराज


हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के टिब्बड़ी इलाके में मंगलवार को एक युवक ने मंगेतर से बात करते हुए वीडियो कॉल पर लाइव सुसाइड कर दिया। घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी।



मृतक युवक की पहचान नवीन के रूप में हुई है, जो सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था। तीन साल पहले उसकी सगाई हुई थी, लेकिन कुछ दिनों से उनके बीच तकरार चल रही थी।


सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मंगेतर युवक को रोकते हुए नजर नहीं आई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ जारी है।





