एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: कमल बोरा आगे

एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: कमल बोरा आगे

अध्यक्ष पद के दूसरे राउंड में अभिषेक गोस्वामी से 40 वोटों की बढ़त

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ 2025 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जारी मतगणना में कमल बोरा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक गोस्वामी से दूसरे राउंड में 40 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

मतगणना कॉलेज प्रांगण में प्रशासन की निगरानी में हो रही है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक उत्साह के साथ मतगणना देख रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने मतदान और मतगणना के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

अंतिम परिणाम शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।