

अध्यक्ष पद की तीसरी राउंड में अभिषेक गोस्वामी से 10 वोटों की बढ़त

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ 2025 के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जारी मतगणना में कमल बोरा तीसरे राउंड में भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक गोस्वामी से 10 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।



मतगणना कॉलेज प्रांगण में प्रशासन की निगरानी में चल रही है। छात्र और प्रत्याशियों के समर्थक उत्साह और तनाव के बीच मतगणना देख रहे हैं|


प्रशासन ने मतदान और मतगणना के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अंतिम परिणाम शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।





