

स्थान- सितारगंज
रिपोर्ट तनवीर- अंसारी


सितारगंज। ग्राम लौका गोठा के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने आज फिर तहसील में धरना दिया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और ग्रामीण तहसील पहुंचे, जहां उनका मकसद एसडीएम और तहसीलदार से सीधे वार्ता करना था।



ग्रामीणों के अनुसार, अधिकारी पीसी में व्यस्त होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। इससे नाराज होकर ग्रामीण तहसील में ही धरने पर बैठ गए।



भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सूर्य नारायण ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर तहसील पहुंचे हैं, लेकिन अभी तक अधिकारियों से वार्ता नहीं हो पाई है। वहीं भाजपा नेता विजय यादव ने कहा कि किसी भी आपदा पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन घरों में बाढ़ के कारण पानी घुसा है और जिनका नुकसान हुआ है, उन्हें उचित आपदा राहत राशि दी जानी चाहिए।



ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।


