

स्थान-रानीखेत
रिपोर्टर- संजय जोशी


रानीखेत। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार और महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय अमित कुमार के मार्गदर्शन में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत सीमांत मुख्यालय के जवानों ने ब्लड बैंक, गोविंद सिंह महरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया।



इस शिविर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 18 जवानों ने स्वेच्छा से भाग लिया और कुल 17 यूनिट रक्तदान किया। इससे आम जनमानस को रक्त की कमी पूरी करने में मदद मिली और कई जीवन सुरक्षित हुए।



शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस कार्यक्रम के माध्यम से एसएसबी ने अपने ध्येय वाक्य “सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व” को चरितार्थ किया।



कार्यक्रम में श्री ओ. बी. सिंह, उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा), श्री प्रभाकर (उप कमांडेंट), श्री गोविंद सिंह बोरा (सहायक कमांडेंट), डॉक्टर आर. के. वर्मा (CMS) और डॉक्टर दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


