एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2025: मतगणना शुरू

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2025: मतगणना शुरू

रिपोर्टर: पंकज सक्सेना

स्थान: हल्द्वानी

प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, शाम तक परिणाम की संभावना

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 2025 के परिणामों की मतगणना आज कॉलेज प्रांगण में शुरू हो गई है। मतगणना के लिए कुल 7 टेबल लगाई गई हैं और इसे 16 चरणों में पूरा किया जाएगा।

प्रशासन ने मतगणना के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी चरणों की मतगणना शाम 8:00 से 9:00 बजे के बीच पूरी कर ली जाएगी और इसके बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

छात्रसंघ चुनाव इस बार कॉलेज में काफी उत्साह और राजनीतिक सरगर्मी के बीच संपन्न हुआ है।