एमबीपीजी कॉलेज चुनाव में बवाल: कमल बोरा समर्थक उप सचिव पर हमला, देखें विडियो

एमबीपीजी कॉलेज चुनाव में बवाल: कमल बोरा समर्थक उप सचिव पर हमला, देखें विडियो

आरोपी छात्र पुलिस की गिरफ्त में, चुनाव बना राजनीति का अखाड़ा

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव के अंतिम चरण में हिंसा का मामला सामने आया है। मतदान के अंतिम चरण में कमल बोरा का सपोर्ट कर रहे निर्विरोध जीते उप सचिव पर संजय जोशी नामक छात्र ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल उप सचिव ने आरोप लगाया कि वह छात्र संघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी कमल बोरा का समर्थन कर रहे थे, इसी दौरान संजय जोशी वहां आया और उनसे मारपीट करने लगा। उन्होंने बताया कि हमलावर ने कहा—“तू कमल बोरा का समर्थन क्यों कर रहा है।”

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत संजय जोशी को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई।

उप सचिव ने यह भी आरोप लगाया कि उनके और उनके समर्थकों के साथ लगातार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं।

गौरतलब है कि इस बार का छात्र संघ चुनाव लगातार विवादों और झगड़ों के चलते सुर्खियों में है। छात्र राजनीति में सक्रिय गुटों के साथ कई गैंग भी चुनावी माहौल में सक्रिय हो गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।