

रिपोर्टर : अजहर मलिक
लोकेशन : काशीपुर उत्तराखंड


हाल ही में “आई लव मोहम्मद” जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को काशीपुर में पहला जुमे की नमाज़ शांति व सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मोहल्लों की मस्जिदों में एकत्र होकर जुमे की नमाज़ अदा करने पहुंचे और अमन-चैन व शहर की खुशहाली के लिए दुआ की।



नमाज़ के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। लोगों ने प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए सौहार्द का संदेश दिया।

प्रशासन और पुलिस की सख्त निगरानी
हिंसा की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मस्जिदों और आस-पास के इलाकों में पुलिस व खुफिया विभाग की तैनाती बढ़ाई गई। छिपे हुए स्थानों पर भी जवानों की ड्यूटी लगाई गई ताकि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास न कर सके।



शहरभर में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। पैदल गश्त से लेकर ड्रोन निगरानी तक, हर स्तर पर पुलिस प्रशासन सक्रिय दिखा।

लोगों ने दिया शांति का संदेश
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग दिया। समुदाय के लोग नमाज़ के बाद शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए अपने-अपने घर लौटे। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।



