

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
फील्ड : हल्द्वानी


कल 27 तारीख को होने वाले छात्र संघ चुनाव 2027 से पूर्व आयोजित आम सभा इस बार पूरी तरह असफल रही। आम सभा का मकसद था कि सभी प्रत्याशी अपने-अपने विचार छात्र-छात्राओं के सामने रखें और वोट की अपील करें।



कॉलेज प्रशासन ने सुबह से ही तैयारी की थी ताकि छात्र-छात्राएं आकर सभी छात्र नेताओं के विचार सुन सकें। लेकिन सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक कोई भी छात्र नेता सभा में उपस्थित नहीं हुआ। आश्चर्य की बात यह रही कि छात्र-छात्राएं भी आम सभा में नहीं पहुंचे।



इस घटना ने कॉलेज में चिंता और चर्चा का विषय पैदा कर दिया है। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या इसी प्रकार से भविष्य में भी छात्र चुनाव होंगे, जब न प्रत्याशी गंभीर होंगे और न ही छात्र उनकी बातें सुनेंगे।



विशेषज्ञों का मानना है कि छात्र नेताओं को जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ चुनाव में भाग लेना चाहिए, तभी चुनाव का महत्व बना रहेगा।



