पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

स्थान : देहरादून

पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में कमी के कारण छात्रों का भविष्य खतरे में है।

धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराते रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और पार्टी ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।