काशीपुर में तनाव पर उलेमा संगठनों की चिंता

काशीपुर में तनाव पर उलेमा संगठनों की चिंता

रिपोर्ट…अज़ीम खान
लोकेशन… काशीपुर

“आई लव मोहम्मद” पर निकाले गए जुलूस के बाद काशीपुर शहर और मोहल्ला अल्ली खां में फैले तनाव और खौफ को लेकर उलेमाओं का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभय सिंह से मिला। इस दौरान उन्होंने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी।

उत्तराखंड हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन मौलाना जाहिद रजा रिज़वी के नेतृत्व में पहुंचे इमामों और उलेमाओं ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने “आई लव मोहम्मद” के नाम पर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों पर सख्त सजा का प्रावधान करने की मांग की।

मौलाना रिज़वी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ निर्दोष लोगों को भी शिकंजे में लिया है, जिससे इलाके में खौफ और दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने अपील की कि निर्दोषों को राहत दी जाए और क्षेत्र का माहौल फिर से अमन-चैन से भरा जाए।

शिष्टमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और पुलिस सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई कर शहर में शांति और भाईचारे का माहौल बहाल करेंगे।