

स्थान- सितारगंज, उत्तराखंड

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी



उत्तराखंड में पेपर लीक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सितारगंज के मुख्य चौराहे पर बेरोजगार युवाओं ने उत्तराखंड में पेपर लीक और युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद युवाओं ने एसडीएम कोर्ट पहुंचकर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।



प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि UkSSSC परीक्षा में पेपर लीक हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में नकल विरोधी कानून लागू है और इसके तहत पेपर लीक करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए। छात्रों की मानसिक पीड़ा और बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतर आए।



युवाओं ने सरकार पर नकल माफिया के साथ मिली होने के आरोप लगाए और कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण हर परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है, जिससे बेरोजगार युवा और भी संकट में फंसते जा रहे हैं।




