खानपुर ब्लॉक में बीडीसी बैठक, विकास योजनाओं पर चर्चा

खानपुर ब्लॉक में बीडीसी बैठक, विकास योजनाओं पर चर्चा

लोकेशन…..लक्सर
रिपोर्टर….रामगोपाल

खानपुर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बैठक में जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं, आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं और राजस्व विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

खानपुर सहित आसपास के कई गांवों के प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जल जीवन मिशन के तहत सुविधाओं की मांग उठाई। कुछ सदस्यों ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली और पानी की अनुपलब्धता की शिकायतें भी की। राजस्व विभाग से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

सीडीओ आकांक्षा कोड़े ने मौके पर कुछ शिकायतों का निस्तारण किया और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों और विकास योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए।