

स्थान : हल्द्वानी


मोतीराम बाबूराम महाविद्यालय में चल रहे छात्र संघ चुनाव में आज नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भर चुके कमल बोरा को कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया है।



एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में इस घोषणा के बाद खुशी की लहर है। एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव मीमांसा आर्य ने कहा कि कमल बोरा की जीत निश्चित है और संगठन पूरी ताकत से उनका सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को होने वाले चुनाव में कार्यकर्ता तन-मन-धन से कमल बोरा के पक्ष में प्रचार करेंगे।



एनएसयूआई नेताओं का कहना है कि कॉलेज की समस्याओं के समाधान और छात्रहित में काम करने के लिए कमल बोरा सबसे उपयुक्त प्रत्याशी हैं।




