रुड़की के जी.डी. गोयनका स्कूल में दादा-दादी संग हुआ विशेष कार्यक्रम

रुड़की के जी.डी. गोयनका स्कूल में दादा-दादी संग हुआ विशेष कार्यक्रम

रिपोर्टर : अरशद हुसैन
स्थान : रुड़की

जी.डी. गोयनका स्कूल, रुड़की में आज एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के अभिभावक के रूप में उनके दादा-दादी को आमंत्रित किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्नों और उनके दादा-दादी के बीच होने वाले संवाद और पढ़ाई से जुड़ी चर्चाओं को साझा किया गया।

स्कूल पहुंचे दादा-दादी ने बताया कि यह उनके लिए एक नया और यादगार अनुभव है। उन्होंने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इसे बच्चों के विकास के लिए उपयोगी बताया।

स्कूल की प्रिंसिपल और कोऑर्डिनेटर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों और उनके ग्रैंड पेरेंट्स के बीच संबंध मजबूत होते हैं, बल्कि बुजुर्गों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

कार्यक्रम में मौजूद सभी दादा-दादी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और कहा कि इस तरह की शुरुआत आगे भी जारी रहनी चाहिए।