

स्थान : हरिद्वार/उत्तराखंड
संवाददाता : धर्मराज


बरसात के बाद हरिद्वार जिले में मच्छरों की बढ़ती तादाद और डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बीमारी की जड़ यानी मच्छरों के सोर्स को खत्म किया जाए और लगातार फॉगिंग की जाए।



सीडीओ ने बताया कि डीपीआरओ को आदेश दिए गए हैं कि सभी ग्राम प्रधानों को लिखित निर्देश जारी करें। एडीओ पंचायती राज और ग्राम प्रधान मिलकर वाटर लॉगिंग वाले क्षेत्रों को दुरुस्त करेंगे। ब्लॉक स्तर पर बीडीओ के पास फॉगिंग मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।




नगरीय क्षेत्रों में गिनूस और विमाफ्ट की टीमें लगातार फॉगिंग कर रही हैं, जबकि गांवों में भी ग्राम स्तर पर यह काम चल रहा है। जहां-जहां गंदगी और कचरा जमा है, वहां तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। डंपिंग जोन को भी तुरंत साफ करने को कहा गया है।


प्रशासन के अनुसार जिले में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सफाई और जागरूकता कार्यक्रमों को तेज़ी से चलाया जा रहा है ताकि बीमारियों का प्रसार रोका जा सके।



