

लोकेशन- ऋषिकेश

रिपोट- सागर रस्तोगी


तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंगलवार सुबह त्रिवेणी घाट पर गंगा किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव गंगा में बहकर घाट तक पहुंचा था।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।



त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब चार बजे घाट पर शव दिखने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। उसने पैंट-शर्ट पहन रखी थी और उसकी बड़ी-बड़ी दाढ़ी है।


प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि युवक की मौत गंगा में नहाने के दौरान डूबने या अचानक गिर जाने से हुई होगी। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेज दी है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द हो सके।



