नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना

स्थान : देहरादून

नवरात्रि के तीसरे दिन आज देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य पूजा-अर्चना की जा रही है। देवी के नौ स्वरूपों में से इस स्वरूप की आराधना से जीवन में सकारात्मकता, साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।

मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा के दर्शन कर उनके आशीर्वाद प्राप्त किए और अपने जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

पूजा के दौरान हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।

धर्मगुरुओं ने बताया कि इस दिन की गई आराधना से मन की शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।