

लोकेशन – जसपुर

रिपोर्टर – अज़ीम खान


जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के निर्देशों के अनुरूप ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि शर्मा ने आयुष दिवस के अवसर पर आज जसपुर में विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया।



ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि शर्मा ने बताया कि आज पांच मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। मेडिकल मालिकों को लाइसेंस नियमावली का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।



इसके अलावा, सभी मेडिकल से दवाइयों के सैंपल लिए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु लैब भेजा जाएगा। अगर परीक्षण में कोई खामियां पाई जाती हैं, तो संबंधित मेडिकल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


इस मौके पर जसपुर मेडिकल एसोसिएशन भी ड्रग्स इंस्पेक्टर के साथ मौजूद रही और निरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग किया।



