देहरादून में भाजपा प्रदेश परिषद की अहम बैठक शुरू

देहरादून में भाजपा प्रदेश परिषद की अहम बैठक शुरू

रिपोर्टर : सचिन कुमार
स्थान : देहरादून

देहरादून में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रांतीय परिषद की अहम बैठक हो रही है। बैठक में जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संगठन प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर रणनीति बनाना और हर बूथ पर विजय सुनिश्चित करना है।

बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।