

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी/उत्तराखंड



कुमाऊँ के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में आज से छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी कमल बोरा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।




कमल बोरा ने कहा कि अगर उन्हें छात्र-छात्राओं का समर्थन मिलता है और वे अध्यक्ष पद पर विजयी होते हैं, तो कॉलेज में होने वाली सभी समस्याओं का समाधान छात्राओं के हित में करेंगे।



प्राचार्य नगर कोटी ने बताया कि कुल 13,962 छात्र-छात्राएं अपने मतों के माध्यम से 11 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगी। मतदान 27 तारीख को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा और शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।



सुरक्षा के मद्देनज़र कॉलेज परिसर से 100 मीटर तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इस बीच, पुलिस और छात्रों के बीच कुछ तीखी नोंक-झोंक भी देखने को मिली।



