

लोकेशन- ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी


श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एबीवीपी और एनएसयूआई ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए।



अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार, सचिव पद पर एक, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन दाखिल हुआ है। विशेष बात यह है कि सह-सचिव और कोषाध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित होने के कारण इन पदों पर छात्राएं सक्रिय भूमिका निभाएंगी।



विश्वविद्यालय प्रशासन वोटर लिस्ट को अंतिम रूप देने की तैयारी में है और 24 तारीख तक इसे फाइनल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि मतदान करने वाले छात्रों की संख्या कितनी है और उनमें छात्र व छात्राओं का अनुपात क्या है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि लिंग दोह समिति के नियमों के तहत शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया पूरी तरह से जारी है।



