ऋषिकेश में मां अन्नपूर्णा स्टील बर्तन बैंक का शुभारंभ

ऋषिकेश में मां अन्नपूर्णा स्टील बर्तन बैंक का शुभारंभ

लोकेशन- ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी

शहर में प्लास्टिक और डिस्पोजल के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से ऋषिकेश में मां अन्नपूर्णा निशुल्क स्टील बर्तन बैंक का शुभारंभ किया गया। यह बर्तन बैंक आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्थापित किया गया है।

बर्तन बैंक में 1000 थाली, चम्मच और गिलास का सेट मौजूद है। शादी, पार्टी, भंडारा या किसी भी कार्यक्रम के लिए लोग इन बर्तनों का निशुल्क उपयोग कर सकते हैं।

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर के मेयर शंभू पासवान पहुंचे। उन्होंने इस पहल की सराहना की और बर्तन बैंक के संचालकों को बधाई दी। मेयर ने कहा कि इस बर्तन बैंक के माध्यम से शहर प्लास्टिक और डिस्पोजल मुक्त होने की दिशा में कदम बढ़ाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

बर्तन बैंक के अध्यक्ष नरेश गर्ग और मुख्य संरक्षक हेमंत गुप्ता ने बताया कि उनकी योजना नगर निगम के सभी 40 वार्ड में बर्तन बैंक खोलने की है। मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना ने कहा कि यदि लोग स्टील के बर्तनों का उपयोग करेंगे तो शहर में हर साल करीब 5 लाख प्लास्टिक और डिस्पोजल की कटलरी कचरा बनने से बचाई जा सकेगी।