

रिपोर्ट : सुनील बोरा

स्थान : नैनीताल


नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के विरोध में मल्लीताल पंत जी की मूर्ति के समीप धामी सरकार और आयोग का पुतला फूंककर धरना प्रदर्शन किया।



नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए कठोर कानून बनने के बावजूद इस परीक्षा में पेपर लीक होना युवाओं के समय, पैसे और भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग के अध्यक्ष को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए था।



अनुपम कबड्वाल ने प्रदेश के माननीय उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर, परीक्षा में पेपर लीक की जांच करें, परीक्षा को रद्द कर पुनः अपनी निगरानी में करवा कर प्रदेश के युवाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करें।



