हरिद्वार में अवैध खनन पर जिलाधिकारी ने कसा शिकंजा

हरिद्वार में अवैध खनन पर जिलाधिकारी ने कसा शिकंजा

स्थान : रुड़की/हरिद्वार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खनन विभाग ने लंबग्रांट और भगवानपुर में औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज की गईं।

लक्सर तहसील के नेन्दपुर सुहारी गांव में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर मौके पर जांच की गई। नेन्दपुर स्थित मैसरी लिभरा स्टोन क्रेशर को सीज कर ई-खनन चिट्ठा निलंबित कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर, जिला खान अधिकारी और विभागीय सर्वेक्षक भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में अवैध खनन रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई समय-समय पर जारी रहेगी।