UKSSSC पेपर लीक का मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार, पुलिस कर रही गहन पूछताछ

UKSSSC पेपर लीक का मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार, पुलिस कर रही गहन पूछताछ

स्थान : हरिद्वार/उत्तराखंड
संवाददाता : धर्मराज

UKSSSC पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी खालिद को आखिरकार हरिद्वार पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हरिद्वार लाकर देहरादून एसएसपी अजय सिंह, हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और संयुक्त जांच टीम ने उससे लंबी पूछताछ की।

बाद में खालिद को देहरादून पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह कोई संगठित गैंग नहीं बल्कि कुछ व्यक्तियों का व्यक्तिगत खेल सामने आया है, जिन्होंने मिलकर प्रश्नपत्र लीक किया।

पुलिस ने दावा किया है कि अब इस पूरे मामले की तह तक जाकर हर साजिशकर्ता को बेनकाब किया जाएगा। खालिद की गिरफ्तारी से जांच में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।