

टॉप…. हल्द्वानी
रिपोर्ट…. ऋषि कपूर


कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के निरीक्षण ने हल्द्वानी तहसील की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। शिकायतों की पुष्टि के लिए सोमवार को कमिश्नर ने तहसीलदार संग कानूनगो अशरफ अली के उत्तर उजाला स्थित घर का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कानूनगो दफ्तर में काम करने के बजाय घर पर ही सरकारी फाइलों और रजिस्टरों का बड़ा जखीरा जमा कर रखे थे।



कमिश्नर ने मौके पर देखा कि अशरफ अली फील्ड में जाकर कार्यवाही करने की बजाय घर से ही रिपोर्ट तैयार कर रहे थे। कई फाइलों को जानबूझकर लंबित करने और अनावश्यक देरी के आरोप भी उन पर लगे हैं। इस कार्रवाई से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया है।



सूत्रों के मुताबिक, कानूनगो अशरफ अली पूर्व में भी विवादों में घिर चुके हैं। कमिश्नर रावत ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी को प्रशासनिक जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


इस घटना ने न केवल हल्द्वानी तहसील, बल्कि पूरे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



