जानिए आज का राशिफल क्या कहती है आपकी राशियाँ

जानिए आज का राशिफल क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। बच्चों की उपलब्धि से जुड़ी कोई शुभ खबर मिलेगी। परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में कुछ समय जरूर बिताएं, इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव: किसी भी तरह के वाद-विवाद में न उलझें, वरना इससे आपकी मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य भी प्रभावित होंगे। अनजान लोगों से मिलते समय ध्यान रखें कि आपकी कोई व्यक्तिगत बात जाहिर न हो। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करनी पड़ सकती है।

करियर: व्यक्तिगत कामों की वजह से आप व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। जबकि आंतरिक व्यवस्था में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। हालांकि, कर्मचारियों का पूरा सहयोग बना रहेगा। ऑफिस के कामों में लापरवाही न बरतें। कोई रुका हुआ सरकारी मामला आज हल हो सकता है।
लव: संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है।
हेल्थ: कोई काम मन के अनुसार न होने से तनाव जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि किसी शुभचिंतक का मार्गदर्शन लें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: भले ही वर्तमान माहौल की वजह से कोई भी फैसला लेना मुश्किल हो, लेकिन फिर भी आप अपने प्रयासों से अधिकतर स्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। किसी अनुभवी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
नेगेटिव: जोखिम भरे कामों में निवेश करने से पहले सही जानकारी जरूर हासिल करें। थकान और तनाव की वजह से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है। इस समय अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें और समस्या आने पर तनाव लेने के बजाय हल ढूंढने का प्रयास करें।

करियर: काम की जगह पर स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। इस समय मार्केटिंग, मीडिया आदि से संबंधित कुछ नई उपलब्धियां मिल रही हैं। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा दूसरे क्षेत्र पर भी ध्यान देना जरूरी है।
लव: वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियों की वजह से पारिवारिक माहौल भी प्रभावित होगा, इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
हेल्थ: ज्यादा तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द परेशान करेगा।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपके संतुलित व्यवहार की वजह से हर परिस्थिति में उचित तालमेल बना रहेगा, जिससे आपके कामों के बेहतर नतीजे सामने आएंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई काम हो सकता है।
नेगेटिव: दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। गलतफहमियों की वजह से किसी करीबी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में दखल न दें। इस समय बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।

करियर: कारोबारी गतिविधियों में कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी। खुद को साबित करने के लिए अभी बहुत ज्यादा संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। व्यवसाय से जुड़े संपर्कों को और ज्यादा मजबूत करें। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।
लव: पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी का हल होगा और संबंधों में फिर से मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी मजबूती रहेगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज आपको किसी काम के लिए की गई मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलने वाले हैं, इसलिए ध्यान केंद्रित रखें। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे और उपलब्धि भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव: मामा पक्ष से किसी तरह की कहासुनी हो सकती है। आपकी कोई जिद आपसी संबंधों को खराब कर देगी। साथ ही, अपने खर्चों को भी नियंत्रित रखें। कुछ बचत करना भी जरूरी है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।

करियर: काम की जगह पर आपका काम करने का जुनून आपको सफलता देगा। लेकिन इंश्योरेंस और कमीशन से संबंधित व्यवसाय में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। ऑफिस में अभी स्थिति वैसी ही रहेगी, इसलिए तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा।
लव: घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए शादी का अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
हेल्थ: मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर रहेगा। लापरवाही बिल्कुल न बरतें और सही इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज आपका काफी समय से कोई रुका हुआ काम बनने वाला है। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आपका संतुलित व्यवहार आपको किसी भी परिस्थिति में तालमेल बनाकर रखने में मदद करेगा।
नेगेटिव: कोई भी परेशानी आने पर वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से सलाह लेने से परहेज न करें। उनका मार्गदर्शन और सहयोग आपके मनोबल को और ज्यादा बढ़ाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने करियर को लेकर ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत है।

करियर: काम की जगह पर काम का दबाव बना रहेगा, हालांकि आप समझदारी से समस्याओं का हल भी पा लेंगे। विदेश से जुड़े व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ खबर मिल सकती है।
लव: परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहने से सुखद व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बनाए रखें।
हेल्थ: संयमित दिनचर्या और खान-पान रखें। मौसम के बदलाव की वजह से सिर दर्द, बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए मेहनत और विश्वास की जरूरत है, इससे आपको मन के मुताबिक परिणाम भी मिलेंगे। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उस पर ध्यान केंद्रित करें। आपका काम बन सकता है।
नेगेटिव: प्रॉपर्टी या किसी खास काम को आज टालना सही रहेगा। किसी भी तरह की बातचीत या व्यवहार करते समय सही शब्दों का प्रयोग करें। अभद्र भाषा की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

करियर: व्यवसाय से जुड़े सरकारी कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या अधिकारी से विवाद या झगड़ा होने की आशंका है, जिसकी वजह से आर्थिक परेशानी भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए, धैर्य और संयम बनाए रखना बहुत जरूरी है।
लव: पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। युवा प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर को नजरअंदाज न करें।
हेल्थ: बहुत ज्यादा तनाव और व्यस्तता की वजह से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी नियमित जांच करवाएं और परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: सोसाइटी और सामाजिक गतिविधियों में दिन का ज्यादातर समय बीतेगा। अपने संपर्कों का दायरा और ज्यादा बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नेगेटिव: किसी भी तरह के वाद-विवाद में न उलझें, वरना इससे आपकी मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य भी प्रभावित होंगे। अनजान लोगों से मिलते समय ध्यान रखें कि आपकी कोई व्यक्तिगत बात जाहिर न हो। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है।

करियर: आज काम की जगह पर लिए गए कोई भी व्यवसायिक निर्णय सही रहेंगे। कोई भी नया ऑर्डर लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। इस समय व्यावसायिक यात्रा को टालना ही सही है। सामाजिक जगह पर व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी खास भूमिका बनी रहेगी।
लव: वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी और इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें।
हेल्थ: सकारात्मक और स्वस्थ बने रहने के लिए कुछ समय अपने पसंद के कामों के लिए भी जरूर निकालें। इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किसी भी योजना को उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार करके ही उन्हें लागू करें। इससे आपको मन के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से आपका मान-सम्मान और साख बनी रहेगी।
नेगेटिव: कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जैसे कि दूसरों की मदद के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दें। साथ ही, दूसरों की सोच को समझें और अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति अपने प्रयास और बढ़ाएं।

करियर: अपने व्यवसाय की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। भावनाओं के बजाय व्यावहारिक होकर फैसला लें। आपके विनम्र और शांत स्वभाव का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से तनाव बना रहेगा।
लव: परिवार के सदस्यों के सहयोग से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों की वजह से मान-हानि की स्थिति बन सकती है।
हेल्थ: अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखने के लिए जागरूक रहें। गुस्से और आवेश जैसी कमियों पर काबू रखें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दिन सुखद बीतेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ चल रहे तनाव दूर होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी। घर की साफ-सफाई और अन्य कामों में भी आपकी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: दूसरों की व्यक्तिगत गतिविधियों से खुद को दूर रखें। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों को ही अहमियत दें। बच्चों की समस्याओं का समाधान देने से उनका मनोबल बढ़ेगा, इसलिए उनके साथ कुछ समय बिताना सही रहेगा।

करियर: आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में कोई उपलब्धि हासिल होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। लेकिन जोखिम भरे कामों से दूर रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
लव: अपने कामों में जीवनसाथी की सलाह जरूर लें, क्योंकि कभी-कभी आपको असमंजस जैसी स्थिति के कारण फैसला लेने में दिक्कत होगी।
हेल्थ: वाहन विशेष रूप से सावधानीपूर्वक चलाएं और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। इस समय चोट लगने या दुर्घटना होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज कई तरह की गतिविधियां बनी रहेंगी, उनको ठीक से व्यवस्थित करने से आपको जरूर सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय काम की वजह से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। युवा लोगों के अपने करियर से संबंधित चल रहे प्रयासों का परिणाम मिलने वाला है।
नेगेटिव: दूसरों के मामले में ज्यादा दखल देने से दूर रहें, इसकी वजह से आपकी मान-हानि भी संभव है। इस समय किसी भी नए काम की शुरुआत न करें। किसी करीबी संबंधी के व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां आने से आपको चिंता भी रह सकती है।

करियर: काम की जगह पर कोई नए ऑर्डर या एग्रीमेंट मिलने से व्यस्तता रहेगी। वित्तीय मामलों में भी प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट को लेकर कुछ राहत मिलेगी, साथ ही कोई परिवर्तन से जुड़ी स्थिति भी बन रही है।
लव: अविवाहित लोगों के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ: व्यवस्थित दिनचर्या रखें। गलत खान-पान की वजह से पेट खराब रह सकता है। कब्ज और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किसी व्यक्तिगत समस्या को लेकर कुछ समय से मन में चल रहा द्वंद्व दूर होगा और आप अपनी अन्य गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। करीबी लोगों के साथ भेंट-मुलाकात खुशी देगी।
नेगेटिव: सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखें। आपके कुछ कामों में अनचाहे कारणों की वजह से रुकावट पड़ सकती है। किसी गलत व्यक्ति द्वारा बदनामी मिलने की भी आशंका है। इसलिए, बेकार के मेलजोल और संपर्कों से दूर रहें।

करियर: कारोबार या ऑफिस के मामलों में स्टाफ के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से काम की जगह पर उचित व्यवस्था बनी रहेगी। लेकिन लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोग अपने काम को तय समय पर ही पूरा करने का प्रयास करें।
लव: दांपत्य संबंध सुख-शांति भरे रहेंगे, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से आपके संबंधों में कुछ मनमुटाव भी हो सकता है।
हेल्थ: ज्यादा मेहनत करने या खड़े रहने से पैरों और एड़ी में दर्द की शिकायत रह सकती है। इस समय आपको शारीरिक रूप से कुछ आराम की भी जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे और किसी खास समस्या का समाधान भी निकलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप संबंधों और दोस्तों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव: यह समय बहुत ही समझदारी और सूझबूझ से बिताना है। बच्चों के दोस्तों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है, लेकिन डांट-फटकार के बजाय समझदारी और शांति से काम लें, इससे परिस्थितियां जल्दी ही संभल जाएंगी।

करियर: व्यवसाय में मन के अनुसार परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। इसलिए, पूरी मेहनत के साथ कोशिश करते रहें। लेकिन अपने विरोधियों से सावधान रहने की भी जरूरत है। आपको अपनी योग्यता की वजह से कोई खास उपलब्धि भी मिल सकती है।
लव: घर का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंध में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें।
हेल्थ: कोई पुरानी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दोबारा शुरू हो सकती है। सावधानी बरतें। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6