हल्द्वानी तहसील में प्रशासनिक अव्यवस्थाओं का खुलासा, कुमाऊं कमिश्नर ने फटकार लगाई

हल्द्वानी तहसील में प्रशासनिक अव्यवस्थाओं का खुलासा, कुमाऊं कमिश्नर ने फटकार लगाई

टॉप… हल्द्वानी
रिपोर्ट…. ऋषि कपूर

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। तहसीलदार, पटवारी और अमीन सहित अधिकारी लंबित मामलों की सही जानकारी देने में नाकाम रहे।

निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की पार्किंग अव्यवस्था, गंदगी और शौचालयों की खराब स्थिति पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

जब कोर्ट रूम में लंबित मामलों, 143 प्रकरणों और बकाएदारों की सूची के बारे में पूछा गया, तो अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

कमिश्नर रावत ने पत्रावलियों के रखरखाव को भी असंतोषजनक बताया और स्पष्ट किया कि तीन माह के भीतर सभी लंबित मामलों का निस्तारण किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।