कांग्रेस ने मसूरी आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस ने मसूरी आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

स्थान : मसूरी उत्तराखंड

रिपोर्टर : धर्मेंद्र सिंह

मसूरी। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली के नेतृत्व में आज उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि मसूरी–देहरादून मार्ग सहित सभी आपदा प्रभावित संपर्क मार्गों की मरम्मत जिलाधिकारी की निगरानी में शीघ्र कराई जाए।

होटल व्यवसायियों, रिक्शा चालक, बोझा श्रमिक और पर्यटन से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने शहीद स्थल पर 120 रिक्शा श्रमिकों को राशन वितरित किया।

प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि मुख्यमंत्री से मसूरी विधानसभा के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि रिक्शा श्रमिक वर्तमान में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, जिनकी मदद के लिए कांग्रेस ने राशन वितरण किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आपदा से मसूरी का हर व्यक्ति प्रभावित हुआ है। ज्ञापन में यह भी सुझाव दिया गया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के निर्माण कार्य जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति द्वारा किया जाए, ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य शीघ्र पूरा हो सके।