भेल की लापरवाही से सड़क पर बिजली का खंभा गिरा, बड़ा हादसा टला

भेल की लापरवाही से सड़क पर बिजली का खंभा गिरा, बड़ा हादसा टला

रिपोर्टर : शहजाद अली
स्थान : हरिद्वार

शिवालिक नगर। भेल के कर्मचारियों द्वारा पेड़ की कटाई के दौरान हुई लापरवाही से सड़क पर बिजली का खंभा और हाई-वोल्टेज लाइन गिर गई। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि कर्मचारी बिना ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा इंतजाम के पुराने पेड़ की कटाई कर रहे थे। पेड़ कटते ही वह सीधे बिजली की लाइन पर गिर गया, जिससे खंभा टूटकर सड़क पर आ गिरा और तारों में चिंगारियां उठीं।

इस घटना के बाद शिवालिक नगर से हरिद्वार जाने वाले मार्ग पर घंटों लंबा जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों ने मौके पर अधिकारियों को बुलाकर भेल प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।