एशिया कप 2025: पाकिस्तान-श्रीलंका सुपर-4 मुकाबला आज रात

एशिया कप 2025: पाकिस्तान-श्रीलंका सुपर-4 मुकाबला आज रात

अबु धाबी। एशिया कप 2025 के तीसरे सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला शेख जायद स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा।

दोनों टीमों को अपने पहले सुपर-4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था—पाकिस्तान को भारत ने हराया, वहीं श्रीलंका को बांग्लादेश से हार मिली। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

सुपर-4 पॉइंट्स टेबल:
भारत और बांग्लादेश के 2-2 पॉइंट्स हैं, टीम इंडिया बेहतर रनरेट के कारण टॉप पर है। श्रीलंका और पाकिस्तान क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। आज का मुकाबला जीतने वाली टीम के पास टॉप पर आने का मौका भी होगा।

टीमों का आंकड़ा:
पाकिस्तान और श्रीलंका अब तक 23 बार आमने-सामने आ चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 13 मैच जीते हैं और श्रीलंका ने 10।

पाकिस्तान पर नजरें:
सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम को हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। साहिबजादा फरहान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि बॉलिंग में सईम अयूब ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

श्रीलंका पर नजरें:
पाथुम निसांका, दासुन शनाका और कुसल मेंडिस पर श्रीलंका की उम्मीदें हैं। तेज गेंदबाज नुवान तुषारा छह विकेट के साथ शानदार फॉर्म में हैं। स्पिन विभाग में वानिंदू हसरंगा, दुष्मंता चमीरा, चरिथ असलंका और दासुन शनाका योगदान दे रहे हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-11:

  • पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, फहीम अशरफ, तलत हुसैन, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ, अबरार अहमद।
  • श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेल्लालागे, नुवान थुषारा।

मौसम और मैदान:
अबु धाबी में आज तापमान दोपहर में 37–38°C तक रहेगा, शाम को गिरकर 33–35°C के आसपास होगा। टी-20 इंटरनेशनल में अबु धाबी का हाईएस्ट स्कोर 225 और सबसे छोटा स्कोर 84 रन रहा है।