रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, 250 किलो नकली पनीर बरामद

रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, 250 किलो नकली पनीर बरामद

स्थान : रुड़की

रुड़की। खंजरपुर स्थित पनीर फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई में लगभग 250 किलो नकली पनीर और 10 कट्टे मिल्क पाउडर बरामद किए गए।

छापेमारी के दौरान 100 एमएल की 75 बोतलें ऑक्सीटोसिन भी मिलीं, जिनके अवैध इस्तेमाल की जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में तहसील अधिकारी, पशु विभाग और खाद्य सुरक्षा टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

मामले की जांच जारी है और स्थानीय लोग व व्यापारिक संगठनों की ओर से ज़हरीला कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।