

लोकेशन : देहरादून



उत्तराखंड। बीते रविवार को यूके ट्रिपल एसएससी द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने की खबर सामने आने के बाद राज्य में असंतोष का माहौल बन गया है। एक ओर बेरोजगार युवाओं ने सड़कों पर धरना प्रदर्शन शुरू किया, वहीं कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है।



कांग्रेस ने कहा कि लगातार हो रही भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक उत्तराखंड के युवाओं का हौसला तोड़ रही है। कड़ी मेहनत से तैयारी करने वाले युवाओं को मिलने वाली नौकरी पहले ही बिक रही है, जो सीधे तौर पर सरकार की बड़ी विफलता को दर्शाता है।



प्रदेश सरकार ने फिलहाल मामले की जांच शुरू की है, लेकिन युवा वर्ग और विपक्षी दल दोनों ही परिणामों को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।





