लोहाघाट में 25वां मां दुर्गा महोत्सव विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया शुभारंभ

लोहाघाट में 25वां मां दुर्गा महोत्सव विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया शुभारंभ

स्थान: लोहाघाट ( चंपावत)
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

लोहाघाट। गोरखा नगर में सोमवार शाम को 25वां मां दुर्गा महोत्सव विधायकर खुशल सिंह अधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर भव्य रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान महोत्सव कमेटी अध्यक्ष राजू सार्की और कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ नन्हे छोलिया कलाकारों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।

शुभारंभ समारोह में छात्राओं द्वारा मां दुर्गा की स्तुति प्रस्तुत की गई, जबकि नन्हे कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने अतिथियों का दिल जीत लिया। सभासद आरती देवी की अध्यक्षता और पवन बहादुर के संचालन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

विधायक अधिकारी ने कहा कि गोरखा नगर के युवाओं की शानदार सोच के कारण यह महोत्सव अब भव्य रूप ले चुका है। उन्होंने महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारी ने बताया कि गोरखा नगर के कई युवा मां दुर्गा की कृपा से डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और आर्मी अफसर बन चुके हैं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत सफर का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका करियर भी सामान्य शुरुआत से शुरू हुआ, लेकिन जनता और मां दुर्गा के आशीर्वाद ने उन्हें विधायक पद तक पहुँचाया।

इस अवसर पर महोत्सव कमेटी ने विधायक से गोरखा नगर में बहुउद्देशीय भवन बनाने की मांग की, ताकि महोत्सव, शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रम वहां आयोजित किए जा सकें। विधायक अधिकारी ने आश्वासन दिया कि अगली बार उनकी सरकार बनने पर यह भवन सबसे पहले बनाया जाएगा।

कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया कि 10 दिनी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बच्चों की खेलकूद, शैक्षिक और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 27 सितंबर को पूरे लोहाघाट नगर में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

लोहाघाट में गोरखाली समाज इस महोत्सव को धूमधाम से मनाता है, और यह कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति और युवाओं की प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण है।