बेड़पुर चौराहे पर कांग्रेस नेता करण मेहरा के खिलाफ प्रदर्शन

बेड़पुर चौराहे पर कांग्रेस नेता करण मेहरा के खिलाफ प्रदर्शन

स्थान : रुड़की
संवाददाता : प्रवेश राय

पिरान कलियर क्षेत्र। बेड़पुर चौराहे पर दलित समाज और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांग्रेस नेता करण मेहरा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आईजी गढ़वाल पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में “करण मेहरा मुर्दाबाद” के नारे लगाए और उनका पुतला दहन किया।

इस अवसर पर एडवोकेट विनोद कुमार ने बताया कि करण मेहरा ने दलित समाज से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में गहरा रोष उत्पन्न हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक करण मेहरा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

पुलिस ने इलाके में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।