लक्सर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

लक्सर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

लोकेशन : लकसर (उत्तराखंड)
संवाददाता : गोविन्द चौधरी

शिव चौक लक्सर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने माहरा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और कांग्रेस पार्टी पर तुच्छ मानसिकता रखने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि करण माहरा को उनके विवादित बयान और व्यवहार के चलते तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें पद से नहीं हटाया गया, तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

भीम आर्मी नेताओं ने कहा, “लक्सर की सड़कों पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। जब तक करण माहरा, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।”

इस प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना रहा। भीम आर्मी ने यह भी साफ किया कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन पूरे उत्तराखंड में फैलाया जाएगा यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं।