अल्मोड़ा: चीनाखान में लंबे समय से दहशत फैला रहा गुलदार पकड़ाया, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

अल्मोड़ा: चीनाखान में लंबे समय से दहशत फैला रहा गुलदार पकड़ाया, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

रिपोर्ट : हरीश भण्डारी

स्थान : अल्मोड़ा (चीनाखान)

चीनाखान क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की लगातार दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने की मांग की थी। दो दिन की लगातार मशक्कत और निगरानी के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम ने गुलदार को सकुशल पकड़ लिया है।

वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में गुलदार फंस गया, जिसके बाद विभाग की टीम ने उसे सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया। गुलदार को अब स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण और निगरानी की जाएगी।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

गुलदार की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते कुछ समय से गुलदार की गतिविधियों के कारण लोग खेतों और जंगलों में जाने से डर रहे थे, यहां तक कि बच्चों और बुजुर्गों को घरों से बाहर निकलने में भी खतरा महसूस हो रहा था।

वन विभाग की सतर्कता रंग लाई

वन विभाग की टीम ने इलाके में कैमरे और गश्त के जरिए लगातार निगरानी की। दो दिन की अथक मेहनत और रणनीतिक प्रयासों के बाद आखिरकार सफलता मिली। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि भविष्य में किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।