भारतीय जनता पार्टी ने रानीखेत में किया प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी ने रानीखेत में किया प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

भारतीय जनता पार्टी, जिला रानीखेत द्वारा झलोड़ी (रानीखेत) स्थित रुद्राक्ष बैंकेट हॉल में प्रबुद्ध सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में रुद्रपुर नगर निगम के पूर्व मेयर विकास शर्मा ने शिरकत की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार ने कई नए और अछूते विषयों को मुख्यधारा में शामिल किया है, जिनसे गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को नई दिशा मिली है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन मनोहर सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि झलोड़ी जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में मेयर विकास शर्मा का आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन को गांव-गांव तक मजबूती देने के उद्देश्य से ऐसे सम्मेलन निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष गणेश राम, जिला मंत्री दीप्ति बिष्ट, सुरेंद्र मनराल, विनोद कुमार, प्रदीप बिष्ट, आईटी संयोजक धीरेंद्र म. ठपाल, मीडिया प्रभारी युगल किशोर आर्य सहित विनोद भट्ट, ललित मेहरा, महिपाल किरौला, मंडलों के महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा एवं सैनिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मेलन ने स्थानीय स्तर पर संगठन की सक्रियता को नया बल देने के साथ-साथ आगामी चुनावी रणनीति को लेकर भी दिशा प्रदान की।