

टॉप…. हल्द्वानी
रिपोर्ट… ऋषि कपूर


हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्र द्वारा छत पर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ जाने से पूरे परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा मच गया। देखते ही देखते छात्रों और प्राचार्य के बीच झड़प होने लगी, जिससे कॉलेज प्रशासन और अन्य छात्रों में अफरा-तफरी फैल गई।




हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया और पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को काबू में किया।


जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होने हैं। पिछले कुछ दिनों से चुनाव को लेकर कॉलेज में तनाव और आपसी झगड़े बढ़ रहे हैं।



आज की घटना उसी बढ़ते तनाव की एक कड़ी मानी जा रही है।



