

रिपोर्ट….ऋषि कपूर

टॉप…. हल्द्वानी

हल्द्वानी। बुध पार्क में आयोजित भूमि अधिकार सम्मेलन में बागजाला सहित विभिन्न क्षेत्रों के लंबे समय से निवासरत लोगों ने अपनी भूमि पर मालिकाना अधिकार देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।



ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान में प्रशासन उन्हें नोटिस देकर घर खाली करने और अब तक मिलने वाली सरकारी योजनाओं को बंद करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें वोट बैंक के लिए उनका इस्तेमाल करती हैं, लेकिन जब अधिकार की बात आती है तो उन्हें उजाड़ने का काम किया जाता है।



ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चुनाव में उनके वोट डालने तक का अधिकार छीन लिया गया और नए निर्माण पर रोक लगाई गई है


। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों में भारी गड्ढे हैं, लेकिन उन्हें बनाने का कोई काम नहीं किया जा रहा है।


