

संजय जोशी
स्थान:रानीखेत


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुए सेवा पखवाड़ा एवं “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत द्वाराहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


शिविर में ईएनटी (कान, नाक, गला) विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, और अस्थि रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, मानसिक रोगियों की जांच की गई तथा दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग भी वितरित किए गए।


शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), डिप्टी सीएमओ डॉ. पुरोहित सहित तमाम वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित रहे।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निरंतर चलेंगे शिविर: घनश्याम भट्ट

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत पूरे जिले में स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे जनता के द्वार तक पहुंच सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में रानीखेत जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जनता से अपील की कि वे इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा की ओर से कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से:

- ममता भट्ट (जिला उपाध्यक्ष)
- विनोद भट्ट (पूर्व महामंत्री)
- धीरेन्द्र मठपाल (जिला मीडिया प्रभारी)
- कुंदन नेगी (जिला मंत्री)
- युगल किशोर आर्य, सूरज उपाध्याय (जिला पंचायत सदस्य)
- सुधीर मठपाल, शेखर डार्बी
- विजय बजेठा (मंडल अध्यक्ष, द्वाराहाट)
- महेश कैड़ा (मंडल अध्यक्ष, बग्वालीपोखर)
- वीरेंद्र नेगी, हरीश भट्ट, पंकज तिवारी
- रेखा मेहरा (महिला मोर्चा अध्यक्ष)
- मनोज मेहरा, बद्री सिंह अधिकारी, नरेंद्र राणा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


